About Government Polytechnic Korea Baikunthpur
शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, कोरिया (बैकुंठपुर) विद्यार्थियों में नवाचार, उद्यमिता एवं तकनीकी कौशल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। Startup & Innovation Cell का उद्देश्य विद्यार्थियों को नई तकनीकी अवधारणाओं, प्रोजेक्ट विकास, समस्या समाधान एवं स्वरोजगार के अवसरों के प्रति प्रेरित करना है।
यह प्रकोष्ठ विद्यार्थियों को नवाचार आधारित परियोजनाओं, मॉडल निर्माण, तकनीकी प्रतियोगिताओं, कार्यशालाओं, हैकाथॉन तथा उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित करता है। हमारा लक्ष्य युवाओं को रोजगार खोजने वाले नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाले उद्यमी के रूप में विकसित करना है।
उद्देश्य:
- नवाचार एवं रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना।
- विद्यार्थियों को स्टार्टअप एवं उद्यमिता के प्रति जागरूक बनाना।
- तकनीकी परियोजनाओं एवं प्रोटोटाइप विकास को बढ़ावा देना।
- उद्योग, संस्थानों एवं विशेषज्ञों के साथ सहयोग स्थापित करना।
- आत्मनिर्भर भारत एवं स्टार्टअप इंडिया के उद्देश्यों को समर्थन देना।
"Innovate, Create and Lead"