Scholarship
संस्था के छात्रों को विभिन्न छात्रवृत्ति केंद्र सरकार/राज्य सरकार/संचालनालय तकनीकी शिक्षा द्वारा प्रदान की जाती है जिससे छात्रो को तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने हेतु आर्थिक सहायता व प्रोत्साहन मिले I संस्था द्वारा छात्रो की हरसंभव सहायता की जाती है तथा मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है जिससे कोई भी पात्र छात्र छात्रवृत्ति से वंचित न रहे I श्री हेमंत कुरे ( व्याख्याता – विद्युत ) द्वारा छात्रहित में छात्रवृत्ति के प्रभार का निर्वहन सफलता पूर्वक किया जा रहा है |
संस्था द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न छात्रवृत्ति इस प्रकार हैं –
- Post Matric Scholarship – यह छात्रवृत्ति राज्य सरकार द्वारा विभिन्न संस्थाओं में अध्ययनरत ST/SC/OBC छात्रों को सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जाती है जिसमे छात्रो की ट्यूशन फीस भी सम्मिलित होती है I
ST/SC आय सीमा 250000
OBC आय सीमा 100000
सत्र 2023-24 में 24 योग्य छात्रों को यह छात्रवृत्ति प्राप्त हुई है | - B.P.L Scholarship - यह छात्रवृत्ति सामान्य श्रेणी के B.P.L कार्डधारी छात्रों की संस्थाओं से प्राप्त आवेदनों की मेरिट सूची तैयार कर चयनित छात्रों को 5000/- प्रति वर्ष D.T.E के द्वारा प्रदान की जाती है। सत्र 2023-24 में 02 योग्य छात्रों को यह छात्रवृत्ति प्राप्त हुई है |
- Merit Scholarship - यह छात्रवृत्ति संस्थाओं से प्राप्त आवेदनों की मेरिट सूची तैयार कर चयनित प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहन स्वरूप 6000/- प्रति वर्ष D.T.E के द्वारा प्रदान की जाती है।
सत्र 2023-24 में 01 योग्य छात्रों को यह छात्रवृत्ति प्राप्त हुई है | - Pragati Scholarship - यह छात्रवृत्ति संस्थाओं से प्राप्त आवेदनों की मेरिट सूची तैयार कर चयनित छात्राओं को केंद्र सरकार के द्वारा छात्राओं को शिक्षा हेतु 50,000/- प्रति वर्ष आर्थिक सहायता प्रदान करने दी जाती है।
सत्र 2022-23 में 01 एवं 2023-24 में 02 योग्य छात्राओं को यह छात्रवृत्ति प्राप्त हुई है | - Minority Scholarship -यह छात्रवृत्ति संस्थाओं से प्राप्त आवेदनों की मेरिट सूची तैयार कर चयनित अल्पसंख्यक छात्रों को केंद्र सरकार के द्वारा छात्रों को शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने दी जाती है।
- Saksham Scholarship - यह छात्रवृत्ति दिव्यांग छात्रों के लिए हैं | केंद्र सरकार के द्वारा
- शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने दी जाती है।